फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में बुधवार सुबह 10:30 बजे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद चुनाव से संबंधित कई मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जुगसलाई की जनता से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version