WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख

SHARE:

अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग: दिनेश कुमार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज प्रातः गोलमुरी मेन रोड स्थित हरि किशुन पान दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के सुपुत्रों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सौंपे गए लिखित आवेदन की जानकारी लेते हुए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

दिनेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गोलमुरी एवं टिनप्लेट बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। कुछ दिन पूर्व सुधीर पान दुकान में चोरी की घटना हुई, उसके बाद गोलमुरी बाजार में शंकर जी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया और आज पुनः हरि किशुन पान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएँ कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के मनोबल में वृद्धि होगी और व्यापारियों का विश्वास कमजोर पड़ेगा।

दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही गोलमुरी, टिनप्लेट एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए, प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा व्यापारियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व महामंत्री बंटी अग्रवाल, बाजार समिति के सदस्य कमल गुप्ता, दिलीप लड्डा, राजीव कुमार, मोहम्मद नौशाद एवं टिंकू उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर