Breaking News
Jamshedpur : जेआरडी टाटा जयंती पर मेगा रक्तदान अभियान का सातवां दिन, CRM JDC ने 185 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया नया रिकॉर्ड Jamshedpur : टिनप्लेट गुरुद्वारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा और अधूरे सड़क कार्य पर भड़के पंसस, संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग Jamshedpur : आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की है : राज्यपाल Giridih : आर के महिला महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ आयोजित, नवप्रवेशी छात्राओं को उच्च शिक्षा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का दिया गया संदेश Giridih : पुलिस को मिली डायल-112 की 32 नई गाड़ियां, आमजन को मिलेगी त्वरित आपातकालीन सहायता, देखें – Video

Jamshedpur : कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त; मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट के पास से युवक के अपहरण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि छायानगर निवासी सुशील डे का जमशेदपुर कोर्ट के समीप से अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच व छापेमारी शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की पुष्टि होने पर सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज किया। उसी दिन अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 18 जुलाई को मामले के दो आरोपियों मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती और कृष्णा यादव उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई थार (JH05DA-4721) और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोनी मोहंती के खिलाफ गोलमुरी, मानगो, सीतारामडेरा और ओलडीह थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट और पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर