फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में सोमवार की रात जुगसलाई थाना अंतर्गत फाटक गोलचक्कर रेलवे ट्रैक के नज़दीक टायर गोदाम में भयावह आग लग गई. सोमवार को देश के राष्ट्रपति का जमशेदपुर में आगमन है. उनकी तैयारियों में जिला प्रशासन कई दिनों से लगा है.
राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग से जहां अतिक्रमण हटाया गया. वहीं रातों रात इलाके को सजाया गया है. कई दिनों से बड़े बड़े गड्ढों को भी भरकर सड़कों को भी सुंदर कर दिया गया है. इस मार्ग पर रोजाना सुबह से शाम तक सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग हो रही है.
इसी बीच राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व फाटक गोल चक्कर के निकट टायर दुकानों को हटाया गया था. फुटपाथ से हटाकर दुकानदारों ने टायर रेलवे बाउंड्री के पीछे रख दिए थे. खैर आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची. घटनास्थल पर आग को बुझाने का कार्य दमकल कर्मी और स्थानीय लोग कर रहे हैं. इसी मार्ग से होकर राष्ट्रपति को जाना है करनडीह जाहेरथान.
और मच गई अफरा तफरी
रेलवे फाटक के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई. जब फाटक के पास एक सेकेंड हैंड टायर दुकान में रखे टायरों में आग लग गई. आग ने धीरे धीरे आस पास रखे अन्य सामनों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. धीरे धीरे आग की लपटें तेज होती गई। घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। बताया जाता है कि रेलवे फाटक के आस पास अवैध दुकानों का कब्जा है. जहां अवैध तरीके से टायरों की बिक्री होती है. आग लगी की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है. फिर बता दें कि सोमवार को इसी रास्ते से होकर राष्ट्रपति का काफिला भी गुजरने वाला है.
