मैरुन रंग की कार में आये बदमाशों ने चलाई गोली, गौशाला की ओर भागे
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत नगर पालिका के पास स्थित यूनिक कलेक्शन नामक दुकान में शुक्रवार शाम कार से आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गौशाला की ओर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है.
इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी ललित मीणा और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की. जानकारी के अनुसार यूनिक कलेक्शन में चीकू अग्रवाल बैठे थे.
इसी दौरान एक मैरुन रंग वैगनआर कार दुकान के आगे आकर रुकी. कार पर चार लोग सवार थे. कार से एक युवक बाहर निकला और दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

