फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मौजूद रहे. कमिटी की ओर से उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

यह पर्व हमें भगवान राम की तरह अपने कर्तव्य व मर्यादा का पालन करने का संदेश देता है. मौके पर अखाड़ा कमिटी के संरक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने सभी से रामनवमी का त्योवहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कार्यक्रम में अखाड़ा कमिटी के अध्यक्ष कमलेश दुबे, रामाश्रय सिंह, मुन्ना पांडेय, राजू मुखी, भोला पांडेय, शमशेर आलाम, संजय पांडेय, अशोक उपाध्याय, बादल दास, रमेश गुप्ता, सूर्य प्रकाश, गोलू पांडेय, दीपू तिवारी, बिट्टू तिवारी, केशव यादव, अजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, लक्ष्मण उपाध्याय, आशीष शर्मा, राहूल पिल्ले, देव कुमार दुबे, बबलू श्रीवास्तव, राहूल लेंका, नारायण सिंह, अभिनव, संतोष समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version