फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स स्थित गंभीर टायर हाउस के प्रीमियम रेंज के कार एक्सेसरीज लांच किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मालिक सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की यह प्रतिष्ठान वर्षों से उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले टायर एवं कार एसेसरीज के लिए शहर में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए है। सभी चीजे बाजार से कम रेट में उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों का भरपूर सहयोग और प्यार पिछले 40 वर्षों से मिलता आ रहा है और हम उम्मीद करते हैं की आगे भी इसी तरह जमशेदपुर के लोगो का सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय, पवन सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, झामुमो नेता विक्टर सोरेन, महावीर मुर्मू ने कहा की उन्हें विश्वास है कि नए स्वरूप के साथ यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को और बेहतर सेवा प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस दौरान सरदार शैलेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, गोल्डी तिवारी, रॉनी धवन, प्रवीण मिश्रा, मनमीत लूथरा, सुखविंदर सिंह सब्बी, कुलविंदर सिंह, नानक सिंह, तरसेम सिंह, गुरदीप सिंह सहित काफ़ी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
