फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की एतिहासिक और लब्ध प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई की स्थापना के गौरवशाली स्वर्णिम एक सौ वर्षों का सफर पूरा हो गया है. इस सफर को यादगार बनाने के लिए संस्था तैयारी में जुट गई है. इसके सफलतापूर्वक संपन्न होने पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के द्वारा वर्ष 2026 में मनाये जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगला आयोजन आगामी 7 एवं 8 जून 2026 को श्रद्धेय पंडित विजय शंकर मेहता जी उज्जैन निवासी के दो दिवसीय व्याख्यान दिये जाने के साथ आयोजित हो रहा है.

कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम दिवस दिनांक 7 जून रविवार को एक शाम हनुमान के नाम, सफलता के सूत्र एवं द्वीतीय दिवस दिनांक 8 जून सोमवार को एक शाम परिवार के नाम परिवार प्रबंधन के बारे में व्याख्यन प्रदान किये जाने के साथ होगा.

देश के सुप्रसिद्ध व्याख्याता पंडित विजय शंकर मेहता जी के द्वारा यह दो दिवसीय आयोजन श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के प्रांगण में ही नव निर्मित शीत ताप नियंत्रित आडिटोरियम नारायणम में प्रति दिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा.

श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी जुगसलाई के द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के अध्यक्ष छीतरमल धूत, महामंत्री अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक रामूका, कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा के साथ सांवर लाल शर्मा, पवन काबरा, पवन सिंगोदिया, कमल किशोर अग्रवाल अपनी श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी जुगसलाई की समस्त टीम के साथ अत्यंत सक्रिय हैं.

कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है किन्तु आडिटोरियम में प्रवेश करने के समय अपने साथ इसके लिए बनाया गया प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा. प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के कार्यालय या इसके वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है. मीडिया प्रभारी सांवर लाल शर्मा एवं बीएन शर्मा ने यह जानकारी दी. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version