Jamshedpur : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में निकलने वाले नगर कीर्तन के लिए सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने बांटी सेवा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान की एक बैठक प्रधान सरदार अमरीक सिंह की प्रधानगी में साकची स्थित सेंट्रल गुरूद्वारा कमिटी कार्यालय में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने अरदास की। उपरांत सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी।
उसके उपरांत सभी की यूनिटों के बीच सेवा का विस्तार किया गया।

इन्हें ये दी गई जिम्मेदारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

1. फ्रंट की सेवा: मनीफिट
2. झंडे की सेवा: बारीडीह और सीताराम डेरा
3. पालकी साहिब के आगे की सेवा: टीनप्लेट
4. रस्से की सेवा: जेम्को
5. तरकीब लगाने की सेवा: हरमीत सिंह,रंजीत सिंह, हरविंदर सिंह,मनिंदर सिंह
6. नगरकीर्तन के अंत में सफाई की सेवा: कदमा

कंट्रोलर: अमरीक सिंह, सुखवंत सिंह, हरविंदर सिंह

नौजवानों के लिए ये की गई पाबंदी

सभा के महासचिव सुखवंत सिंह एवं रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से नौजवानों से अपील की है कि वो बुलेट में पटाखें न फोड़े,अन्यथा जिला प्रशासन के सहयोग से करवाई की जाएगी,सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक एवं संगत से अपील की है कि वो शुभकामना संदेश वाले बैनर में गुरुओं की तस्वीर न लगाए। बैठक में मुख्य रूप से सभी यूनिटों के प्रधान और महासचिव उपस्थित रहे। अंत में सभा के मनिंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें