फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

कोल्हान में सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित सिख विजडम अकादमी के प्रबंधन एवं शिक्षकों की बैठक शनिवार को साकची कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में उपरोक्त शिक्षण संस्थान के प्रमुख गुणों में सुरक्षित और समावेशी माहौल, अनुभवी व समर्पित शिक्षक, आधुनिक बुनियादी ढांचा, तथा सर्वांगीण विकास पर दिया गया.

सिख विजडम के प्रमुख परविंदर सिंह सोहल ने कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यवहार-आधारित फीडबैक और सक्रिय शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य तैयार करता है. इस बैठक में आए उचित सुझावों के साथ शहर के सभी नागरिकों से उचित सहयोग की अपील की गई.

मालूम हो कि शिक्षण संस्थान में आईसीएससी, सीबीएससी एवं जैक बोर्ड के क्लास 8,9,10,11th, और 12th की कोचिंग दी जाती है. बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह के अलावा अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, संयोजक परबिंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, दलविंदर सिंह,चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल मिताली रॉय चौधरी के अलावा संस्थान की शिक्षक सिमरन कौर, कंवलजीत कौर, टीना कुमारी साहू, मौली गिरी, मनप्रीत कौर, हरनीश कौर,नयन मोदक, तुषार कांति चौधरी, निकेश कुमार शर्मा, पंकज कुमार साव आदि उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version