सिख विजडम अकादमी के सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया गया जोर

अंदर देखें कार्यक्रम की झलकियां, जो तस्वीरों में हुई कैद

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के तत्वावधान में संचालित सिख विजडम अकादमी (शिक्षा का लंगर) द्वारा शनिवार को आयोजित ओरिएंटेशन मीट एवं सम्मान समारोह में 80 मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल निखिल शरण ने कहा कि “अच्छी शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसके साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना भी जुड़ी हो.” उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर में बदलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हर समाज की सेवाभाव देश के लिए मिसाल है. सिख समाज का सेवा का जज्बा तो सबसे बड़ा है.

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल तविश शर्मा ने कहा कि अनुशासन और समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. वहीं बीईओ तजिंदर कौर ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है. लोयोला स्कूल, टेल्को की प्राचार्य चरनजीत ओहसन ने बच्चों से पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया.

भाजपा नेता एवं उधमी अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की, कि अगले साल यह आयोजन एसी युक्त हॉल में होगा। इसके लिए दो-तीन माह में बैठक कर कमेटी बनाई जाएगी और कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा. इसके बाद बोले सोनिहाल के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा.

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक एवं नैतिक संस्कार देना समय की आवश्यकता है। अकादमी के कन्वीनर परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।

कार्यक्रम में डीएसपी सिटी संजीव कुमार, अमरप्रीत सिंह काले, तख्त पटना साहेब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चरणजीत सिंह गांधी सहित विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के संकल्प के साथ हुआ. इससे पूर्व अकाली दल के सुखदेव सिंह ने अरदास कर कार्यक्रम की सफलता के लिए अरदास की.

ये भी रहे उपस्थितः 

चेयरमैन गुरमीत सिंह,अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्लाए तख्त पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, चरणजीत सिंह गांधी, अकाली दल के रविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, गुरनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, रविंद्र सिंह, बलबीर सिंह, अविनाश सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जगीर सिंह, इंद्रजीत सिंह इंदर, तरणप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, बलविंदर सिंह, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सुखवंत सिंह, प्रधान रविंद्र कौर, परमजीत कौर आदि.

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के नाम

दलजीत सिंह, वंशिता सैनी, सुखराज सिंह, प्रभजोत कौर, गुरलीन कौर, तान्या खरतांडा, ज्योति सुधेरा, रशप्रीत कौर, हरमनदीप कौर, अवनीत संधू, समर्थ सिंह सलूजा, सृष्टि सिन्हा, जसलीन कौर, अमनप्रीत कौर, त्रिशमीत कौर, शुभांगी श्री, अर्शन कौर भाटी, लवाना चावला, रबजोत सिंह, मनदीप कौर, सुखराज कौर, काजल अरोड़ा, कीर्ति कौर, सुमरप्रीत कौर, जसराज सिंह सिद्धू, अरलीन कौर, मनप्रीत कौर, तरणजोत कौर, अवनीत कौर, वैश्णवी सिंह, जसरूप सिंह, कमलजीत कौर, दिलशान सिंह बाजवा, नवजोत कौर, चमनप्रीत कौर, बलदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, तजिंदर कौर, आशप्रीत कौर गोत्रा, मनमीत कौर, जसमीत कौर, जैस्मिन कौर, नवल सिंह, हर्षवीर सिंह, सतपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, राजवीर सिंह भाटिया, नवलीन कौर, अशमीत कौर, मेहर कौर, हरकिशन सिंह, अमृत कौर, सुष्मीत कौर, अंश जायसवाल, रशप्रीत सिंह, राजदीप सिंह तथा जसराज कौर।

विशेष उपलब्धियां

कार्यक्रम में नवल सिंह को जेईई मेन्स में 99 पर्सेंटाइल एवं जेईई एडवांस्ड में सफलता के बाद आईआईटी खड़गपुर में चयन होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं बलदीप सिंह और मनदीप सिंह को फिटनेस के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने तथा हर्षवीर सिंह, सतपाल सिंह और त्रिलोक सिंह को पावरलिफ्टिंग में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा अरलिन कौर को झारखंड स्टेट बार काउंसिल में उपलब्धि के लिए भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version