संदीप भट्टाचार्य अब फाइनेंसियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स वीपी कहे जायेंगे
आइ एल 2 स्तर पर गए वायर डिवीजन के ऑपरेशन चीफ सतीश
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटा स्टील में वित्त का क्षेत्र देखने वाले उपाध्यक्ष के पदनाम में बदलाव किया गया है। कंपनी सीईओ सह एमडी टी वी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से निर्गत सर्कुलर में यह सूचना दी गई है। वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंसियल ऑपरेशंस कंट्रोल एंड बिजनेस फाइनेंस) संदीप भट्टाचार्य के पदनाम में बदलाव किया है। उनका नया पदनाम वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंसियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स) होगा।
मैकेनिकल हेड कुमार सानू का हो गया तबादला
टाटा स्टील के मैकेनिकल हेड कुमार सानू का तबादला भी किया गया है। वे आइएल 3 स्तर के अधिकारी हैं। उन्हें मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस हेड बनाया गया है। अब वे मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस व ऑपरेट चीफ को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, टाटा स्टील में वायर डिवीजन के ऑपरेशन चीफ सतीश वालेकर का प्रमोशन हो गया। वे आइ एल 2 स्तर के पदाधिकारी बनाये गए है।
