फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ पीएन गोप बाबू नहीं रहे। 85 वर्षीय गोप बाबू का निधन इलाज के क्रम में मर्सी अस्पताल बारीडीह में शनिवार की सुबह में हो गया। रविवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे बेलडीह कब्रिस्तान बिस्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में दफनाया जाएगा।
वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उन्होंने लगभग 13 वर्षो तक लोक अभियोजक के पद पर अपनी सेवा प्रदान की। पिछले 57 वर्ष से जमशेदपुर में वकालत कर रहे थे। वह फौजदारी के साथ-साथ दीवानी मामलों के जानकार थे। बिरसा सेवा दल तथा कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे जो खासकर अनुसूचित जनजाति, जाति तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान उन्नयन के लिए काम करती रही है।
वे अपने पीछे बहू और पौत्र को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी एवं दो बेटों का निधन बहुत पहले हो चुका था। गोप बाबू के निधन पर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर नाथ दास, सचिव राजेश रंजन, मनोरंजन दास, मलकीत सिंह सैनी, अक्षय झा, मो कासिम, बीजी डे, अर्जुन सिंह, टीएन ओझा, बुलाई पांडा अभय सिंह नोटरी ओम प्रकाश सुधीर कुमार पप्पू, बबिता जैन, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जेवी सिंह, कुलविंदर सिंह आदि ने शोक जताया है।
20 अप्रैल द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से अलग रहकर अधिवक्ता जताएँगे शोक
अक्षय झा के अनुसार वह अधिवक्ताओं को बहुत प्यार करते थे. प्रताप नारायण गोप @ गोप बाबू की दिवंगत आत्मा के सम्मान में सभी अधिवक्ता 20 अप्रैल को द्वितीय पाली में अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लूसी कश्यप के साथ-साथ पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, वरिष्ठ अभिनेता सुधीर कुमार पप्पू, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद सलीम, बीजी डे के साथ-साथ कई अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

