फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जमशेदपुर में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बुधवार को विभिन्न विधानसभा के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो भी मौजूद रहेंगे। रोड शो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी। रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत करने की तैयारी की गई है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version