सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोभायात्रा में लिया भाग, ओजस्वी नारों से भक्तिमय हुआ सिदगोड़ा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं राम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ सूर्य मंदिर समिति की ओर से चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी को नगर भ्रमण पर निकाला गया। शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ कर सिदगोड़ा के प्रमुख मार्ग से होकर 28 नंबर रोड से भ्रमण कर पुनः सूर्यधाम लाया गया। नगर भ्रमण सह शोभायात्रा की शुरूआत श्रीअयोध्याधाम से पधारे यज्ञाचार्य पंडित श्री भूषण जी महाराज द्वारा ध्वजा पूजन और नारियल फोड़ने के पश्चात हुई।
शोभा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे और जय श्री राम के नारे लगाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में सबसे आगे सुसज्जित घोड़े, उसके पीछे आचार्यों का दल, सिंग बाजा, उसके पीछे धार्मिक धुन बजाता बैंड बाजा और फूल मालाओं से सुशोभित वाहन पर श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी विराजमान थे। पूरे यात्रा में श्रद्धालुओं के संग विराट झांकी और आतिशबाजी लोगों को आकर्षित करती रही।
शोभा यात्रा में एक वाहन पर डीजे सेट लगाई गई थी, जिसमें राम धुन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर रहे थे। पूरे नगर भ्रमण के दौरान युवा सदस्य व महिलाएं हाथों में केसरिया ध्वज लिए संगीत की धुन पर थिरकते रहे। नगर भ्रमण के पूरे रास्तों पर श्रीराम ध्वज लगाया गया था। पूरे नगर भ्रमण के दौरान भक्तों का उत्साह व ‘जय श्री राम’ ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रीराम मंदिर स्थापना को लेकर राम मंदिर की पुष्पसज्जा के साथ पूरे मंदिर परिसर, पार्क एवं आसपास के क्षेत्र एवं सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों की आकर्षक विधुत सज्जा की गई है। शुक्रवार को अरणी मंथन, प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ हवन होगा। वहीं, शनिवार को पूजन, सुन्दरनकाण्ड एवं संध्याकाल में दीपोत्सव, आतिशबाजी के पश्चात महभण्डारा का आयोजन किया जाएगा।
नगर भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य से संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, बोलटू सरकार, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, युवराज़ सिंह, रंजीत सिंह, संतोष ठाकुर, बिमला साहू, सुधा यादव, संजना साहू, रूपा देवी, प्रमिला साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, कर्फ्यू पोद्दार, सतीश सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

