फतेह लाइव, रिपोर्टर.






जमशेदपुर में परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल सदर अस्पताल में कार्यरत बागबेड़ा निवासी शशिकला (35) नामक महिला की शुक्रवार के शाम अस्पताल गेट के समक्ष दुर्घटना में मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे शशिकला स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी कि सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास करनडीह की ओर से आ रहा 407 वाहन नें स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : वर्चस्व को लेकर महेश पर की गई थी फायरिंग, हथियार के साथ एक गिरफ्तार
दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। महिला सदर अस्पताल में आउटसोसिंग नर्स का काम करती थी। घटना के बाद जहां आज सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने खास महल सदर अस्पताल के पूरी तरह काम काज को ठप कर हड़ताल में बैठ गए थे। जहाँ मृतक के परिवार के साथ-साथ अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने 50 लाख मुआवजा के साथ-साथ एक सरकारी नौकरी की मांग पर कामकाज ठप कर हड़ताल कर रखी थी.
वहीं आज शनिवार के दिन मृतक शशि कला के डेड बॉडी पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल पहुंचा. जहां अस्पताल के सभी कर्मचारियों के आंखें नम दिखी. वही मानवता का पहचान दिखाते हुए सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पॉल ने मृतक के परिजन को ₹50000 सहायता राशि दी. वहीं उन्होंने मृतक की बेटी के बारे में कहा कि उम्र मैच्योर होने पर आयुष्मान भारत में नौकरी पर रख लिया जाएगा.