Jamshedpur : वर्चस्व को लेकर महेश पर की गई थी फायरिंग, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को में अपराधियों ने महेश मिश्रा पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने रवि यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रवि की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रवि ने पुलिस को बताया कि महेश और प्रदीप मिश्रा के बीच पूर्व से विवाद है। दोनों को बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर महेश पर फायरिंग करवाई गई थी.

यह भी पढ़े : Jamshedpur Sikh : धमकी दिलवाने वाला आज गिड़गिड़ा रहा है: कुलविंदर, शैलेंद्र सिंह के सीडीआर की जांच करे पुलिस प्रशासन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले में जेल में बंद भीम कामत का भी नाम सामने आ रहा है। इस संबंध में महेश के बयान पर पुलिस ने टेल्को महानंद बस्ती निवासी अग्नि पाठक, रामाधीन बागान निवासी राजू यादव और बिहार के सिवान निवासी मोहम्मद परवेज को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें