Breaking News
Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीपी समिति प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार का पुनः चयन

SHARE:

  • आजीवन सदस्यों की सर्वसम्मति से दिनेश कुमार बने अध्यक्ष, नई कमिटी निर्माण पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ी समाज की शैक्षणिक संस्था सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के चुनाव 3 वर्ष की अवधि के बाद आयोजित किए गए. इस बार भी सभी आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना. आम सभा में एक स्वर से समर्थन मिलने पर दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा. दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थान की सफल संचालन के लिए समाज का सहयोग आवश्यक है और वे भविष्य में भी इसी तरह काम करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बी.टेक में नामांकन का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads

पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों की चर्चा के बाद वरिष्ठ सदस्य लखन लाल साहू ने सुझाव दिया कि अध्यक्ष को कमिटी निर्माण की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए ताकि वे अपनी समझ से सशक्त और प्रभावी टीम का गठन कर सकें. इस बात को सभी सदस्यों ने भी मंजूर किया. इसके साथ ही संरक्षक खेमलाल चौधरी ने नए सदस्यों को समिति में जोड़ने पर बल दिया और विद्यालय के पूर्वजों के योगदान को याद करते हुए कहा कि नए सदस्य संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे. आम सभा ने प्रस्ताव पारित किया कि आगामी 10 दिनों में नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मुहर्रम के 10वीं पर वृद्धाश्रम में लंगर का आयोजन, जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन ने किया सेवा कार्य

वित्तीय मामलों की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने पिछले तीन वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया. कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनरेश साहू ने किया. सभा में अन्य सदस्य जैसे सालिक दास देवांगन, मोहन कुमार, जगदेव साहू, राम प्रकाश साहू समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. अंत में इस कार्यकाल के दौरान स्वर्ग सिधार गए आजीवन सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस प्रकार यह आम सभा सद्भाव और एकता के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें नए कार्यकाल के लिए नई उम्मीदें और जिम्मेदारियां तय की गईं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर