जमशेदपुर।

मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मूत्र किये जाने के खिलाफ देश भर में कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया. इसी क्रम में बुधवार को साकची गोलचक्कर पर भी जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा पुतला दहन किया गया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा की यह घटना दर्शाती है की भाजपा आदिवासियों पर दमन की नीति अपनाती है. इनके नेता व कार्यकर्त्ता कई कुकृत्य में संलिप्त है, लेकिन पार्टी इन्हें बचाने का कार्य करती है. पुतला दहन कर इन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही उक्त आदिवासी युवक को न्याय दिलवाने की मांग भी की.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version