• कर्मचारियों को फाइनल सेटलमेंट राशि नहीं दे रही एईराइस कंपनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को कांबी मिल के तहत काम करने वाली निजी एजेंसी इनसाइडर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ठेका कर्मचारियों ने गुरुवार को कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का आरोप है कि निजी एजेंसी ठेका कर्मियों को काम के लिए गुजरात भेजना चाह रही है. कई लोग गुजरात नहीं जाना चाहते हैं. ऐसे कर्मचारियों को कंपनी फाइनल सेटलमेंट का पैसा नहीं दे रही है. ऐसे वे लोग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही गुरुवार को वह सभी कर्मचारी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिलने पहुंचे. विधायक ने कंपनी प्रबंधन से फोन पर बात करने की कोशिश. उन्होंने एजीएम अमित हलदार से बात की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया उसके बाद आनन-फानन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक खुद जेम्को स्थित कांबी मिल पहुंची और प्रबंधन से मिलकर मामले की जांच की. प्रबंधन ने तीन दिन का समय लिया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु व सीसीएल ने मृतक के परिजन को की आर्थिक सहायता

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version