फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में गत 17 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेटर जसबीर सिंह खब्बू का निधन हो गया. वह पेट की बीमारी से ग्रसित थे. टिनप्लेट कंपनी की तरफ से खेलते थे. उन्होंने कंपनी से वीआरएस ले लिया था. खिलाड़ी काजल दस, सांब्बा करीम, रणधीर सिंह, केबीवीपी राव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलते रहे हैं. उनकी आत्मा की शांति के लिए आवास 10 नंबर बस्ती सुखिया रोड में श्री अखंड पाठ का आरंभ 24 अक्टूबर को हुआ और अंतिम अरदास 26 अक्टूबर को गुरुद्वारा में होगी.10 नंबर बस्ती खालसा क्लब में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जायेगा.
