Jamshedpur Crime : चुनाव बाद 12 घंटे में दूसरी हत्या ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें, टेल्को में भी दिनदहाड़े बिरसानगर के युवक पर बरसाई गोलियां, मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में चुनाव संपन्न होते ही आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी होने लगी है। उलीडीह में युवक की हत्या के बाद अब टेल्को थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिरसानगर के निवासी सुनील सिंह (44) को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी, जब वह फिजियोथेरेपी कराने के लिए साकची जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुनील को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में सुनील का साथी गुलशन भी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय सुबह करीब 11 बजे वे फिजियोथेरेपी के लिए घर से निकले थे और उनके साथ गुलशन भी था। दोनों स्कूटी से जा रहे थे, कि सीटू तालाब के पास अपराधियों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की तलाश जारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें