Jamshedpur Murder : उलीडीह में अपराधी टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या, साथी के भी पैर में लगी गोली, कार से आये थे हमलावर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत उमा टिफिन के पास शुक्रवार देर रात अपराधियों ने अमरनाथ गिरोह के सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। कार से आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से टोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मौके पर मौजूद टोनी का साथी विष्णु टुडू घायल हो गया। घटना के बाद टोनी को ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, विष्णु को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। विष्णु के पैर में गोली लगी है।

घटना के आधे घंटे पूर्व उत्तम से हुआ था विवाद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की जानकारी देते हुए विष्णु ने बताया कि वह टोनी और गौरव के साथ कार में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उत्तम मौके पर पहुंचा और हाथापाई करने लगा। हालांकि, सभी ने मिलकर उत्तम को वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद उत्तम अविनाश और नीतीश के साथ आया। अविनाश ने बहस करते हुए अपने पास से हथियार निकाला और फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

तीन खोखा और कार बरामद

घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन खोखा और उत्तम की कार बरामद की है। पुलिस ने कार को जब्त किया और थाने ले गई। इधर, टोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया है।

पूर्व में जेल जा चुका है टोनी

टोनी पूर्व में भी कई बार आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। अप्रैल 2023 में वह आखिरी बात जवाहर नगर रोड नंबर 14 में फायरिंग करने के मामले में जेल गया था। नवंबर 2023 में जेल से बाहर आने के बाद वह जमीन के कारोबार से जुड़ गया। उत्तम के साथ जमीन को लेकर ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें