फतेह लाइव, रिपोर्टर.
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश से एमजीएम अस्पताल एवं मानगो ओलिडीह थाना के समीप जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी एवं जोबारानी बास्के द्वारा आम नागरिकों को कैंसर से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है, क्योंकि इससे कैंसर रोग का बढ़ावा मिलता है।
