फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में पेट्रोलियम की किल्लत के कारण पेट्रोल पंप में लंबी लाइन लग रही है. वहां भीषण गर्मी में चालक पेट्रोल की कतार में इंतजार करते हैं. उनको राहत पहुंचाने के लिए डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरेक्ट क्लब के द्वारा उनके बीच रसना बांटा गया.

भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरेक्ट क्लब द्वारा आज कदमा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में राहगीरों, वाहन चालकों तथा आम लोगों के बीच ठंडा रसना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुँचाना तथा समाज सेवा के प्रति युवाओं को जागरूक करना था.

कार्यक्रम कॉलेज प्रबंधन एवं महाविद्यालय की प्राचार्या के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कॉलेज प्रबंधन ने रोटरेक्ट क्लब के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी मिलनी चाहिए.

महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, सहयोग एवं सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करते हैं. उन्होंने सभी रोटरेक्ट सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पेट्रोल पंप पर आने-जाने वाले लोगों को ठंडा रसना पिलाया. भीषण गर्मी में लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कॉलेज परिवार एवं रोटरेक्ट क्लब को धन्यवाद दिया.

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, रोटरेक्ट क्लब के सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे. कार्यक्रम से वातावरण सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना से ओत-प्रोत रहा.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version