Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : 25 से अधिक व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से धाराया, देखें- Video

SHARE:

सोनू सिंह के नाम से मांग रहा था रंगदारी, सिदगोड़ा पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा

जमशेदपुर।

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आये युवक का नाम बंटी गुहा है. पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है. थाना में इसकी जानकारी देते हुए थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 5 जुलाई को वादी अमित चावला द्वारा एक लिखित शिकायत दिया गया था, कि मोबाइल नंबर 91556 93181 द्वारा सोनू सिंह के नाम से रंगदारी की मांग की गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया कि इनके अन्य पड़ोसी दुकानदार मोहन प्रसाद एवं विवेक झा से भी रंगदारी की मांग की गई है. इनके लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गई. तफ्तीश के क्रम में पता चला कि उक्त मोबाइल धारक कोलकाता में है. जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए एक टीम को कोलकाता भेजा गया. टीम ने 72 घंटे के भीतर बंटी गुहा नामक युवक जो परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी का रहने वाला है.

कई व्यवसायी से ले चुका है रंगदारी

उसे गिरफ्तार कर शहर लाया गया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि शहर के करीब 25 दुकानदारों एवं व्यवसायियों को फोन कर सोनू सिंह के नाम से रंगदारी की मांग की गई थी. बताया गया कि आरोपी ने सीतारामडेरा थाना एवं जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ दुकानदारों से रंगदारी की रकम भी वसूली की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने बंटी गुहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बंटी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के कदमा, टेल्को, साकची, जुगसलाई, बिष्टुपुर एवं सीतारामडेरा थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

टीम में ये थे शामिल

छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एएसआई रवि रंजन कुमार, पंकज कुमार तिवारी एवं चालक सुनील कुमार पांडे शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर