Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने मानगो में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

SHARE:

नगर निकाय पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा मानगो क्षेत्र का दौरा कर जलजमाव से प्रभावित इलाकों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया. मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त ने निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और जहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, ट्रैक्टर व सफाईकर्मियों की टीम को सतर्क एवं सक्रिय रखा जाए.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव की शिकायतों का त्वरित निवारण हो, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और आपदा से निपटने हेतु कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखा जाए. मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. आपात स्थिति में सम्पर्क करें.

  • 7004549847 (सुबह 6 से अपराह्न 2 बजे तक)
  • 9031542938(अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक)
  • 7488676759 (रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक)

उपायुक्त ने जिलावासियों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. जिला प्रशासन हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए है तथा आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आपात स्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल 0657-2444233 पर जरूर सम्पर्क करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर