Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डालसा ने बाल विवाह और नशा मुक्ति को लेकर जिला में की जन जागरूकता अभियान की शुरूआत

SHARE:

  • नालसा स्कीम के तहत ‘साथी’ और ‘जागृति’ अभियानों से पीएलवी हुए अवगत
  • बाल विवाह रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन जरूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार, डालसा बाल विवाह और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाएगा. इस कार्य में पीएलवी (प्राथमिक कानूनी सहायता देने वाले वॉलंटियर्स) सक्रिय भूमिका निभाएंगे. सोमवार को जिले के पीएलवी को नालसा द्वारा जारी ‘साथी’ अभियान (निराश्रित बच्चों की पहचान और आधार कार्ड बनवाना), महिलाओं के हित से जुड़ी ‘जागृति’ अभियान तथा ड्रग्स रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 111 लोगों ने लिया परामर्श

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नालसा के साथीअभियान से बच्चों को मिलेगा अधिकारों का संरक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों में जिले में नशाखोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं. खासकर युवा वर्ग ड्रग्स की गिरफ्त में आकर अपना और परिवार का भविष्य खराब कर रहा है. इस गंभीर समस्या को खत्म करने का एकमात्र तरीका जन जागरूकता ही है. पीएलवी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में नशाखोरी और उसके व्यापार की पहचान कर संबंधित क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में भारतीयों के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का किया उद्घाटन

युवाओं को नशाखोरी से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी

बाल विवाह को लेकर भी कड़े कानून मौजूद हैं, पर अंधविश्वास और अशिक्षा के कारण आज भी कम उम्र में बच्चों की शादी की जा रही है, जिससे कई दुष्परिणाम सामने आते हैं. इस संबंध में भी व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. ट्रेनिंग कार्यक्रम में वरीय मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा ने भी पीएलवी को संबोधित किया. प्रशिक्षण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पीएलवी शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर