Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 111 लोगों ने लिया परामर्श

SHARE:

  • रौनियार सेवा समिति और सदाफल आरोग्यम् के संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन, वैद सुधांशु तिवारी ने दिया मार्गदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित सदाफलदेव आश्रम सभागार में 29 जून को नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन रौनियार सेवा समिति (RSS) और सदाफल आरोग्यम के सहयोग से सुविख्यात वैद सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में किया गया. शिविर में कुल 111 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और आयुर्वेदिक परामर्श प्राप्त किया. वैद तिवारी, जिनके पास पतंजलि में 8 वर्षों का अनुभव है, ने लोगों को रोग निवारण के उपाय, जीवनशैली में सुधार और आयुर्वेद की महत्ता के बारे में जानकारी दी. वीजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब हर रविवार को सुबह 7 से 8 बजे तक आश्रम में नि:शुल्क योग शिविर का भी आयोजन होगा, जिसे योग शिक्षक आकाश प्रसाद संचालित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हल्दीपोखर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज की नई शाखा का गठन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयुर्वेद अपनाएं, रोगमुक्त जीवन पाएं

शिविर के दौरान सदाफलदेव आश्रम में आचार्य द्वारा स्वर्वेद पाठ का आयोजन भी हुआ, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया. कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि “हर रोगी को निरोगी बस इतना कर्म करना है, हर बीमारी को जड़ से खत्म करना है.” उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की पहचान है और इसके संरक्षण व प्रचार में सभी को भूमिका निभानी चाहिए. आयोजन को सफल बनाने में राम विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, वीजेंद्र उपाध्याय, नगीना सिंह, शुभम कुमार, सावित्री गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर