बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं से सहयोग की अपील की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश से उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR के पूर्व गतिविधियों के तहत चल रहे मतदाताओं के मैपिंग कार्य का जायजा लिया। जमशेदपुर पूर्वी के बूथ संख्या 204, 83, 150, 54, 156 और जमशेदपुर पश्चिमी में बूथ संख्या 248, 226, 264, 245, 262 के निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक अन –मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग कार्य मे लगे हैं, मतदाताओं से भी अपेक्षित सहयोग की अपील है। कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ें एवं मैपिंग के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है। कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version