Breaking News
Jamshedpur: कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साई संध्या भजन, देर रात तक भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु Jamshedpur : शिक्षा जगत ने खोया समर्पित मार्गदर्शक, गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन SE RAILWAY : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी – घाटशिला और मनोहरपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति Sikh politics in Jamshedpur heats Up : चंद्रकोणा गुरुद्वारा के प्रबंध को लेकर विरोध शुरू, जमशेदपुर की सिख राजनीति में भी आ सकती है सुनामी ! Dal Khalsa : ਡੇਰਾ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ – ਨਹਿਰੀ ਮੋਘਾ ਪੁੱਟਣ ਦੀ ਕਥਿਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ America : ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਦਾ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲਾ – ਯੂ.ਐੱਸ. ਪੈਨਲ ਵੱਲੋਂ ਆਰ.ਐੱਸ.ਐੱਸ. ਮੁਖੀ ਮੋਹਨ ਭਾਗਵਤ ਦਾ ਵੀਜ਼ਾ ਰੱਦ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साई संध्या भजन, देर रात तक भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के कीताडीह स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में कमेटी की ओर से साई संध्या भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपार्टमेंट के लोगों के साथ-साथ आसपास की बस्तियों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजनों का आनंद उठाया। पूरा परिसर साई भक्ति और भजनों की स्वर लहरियों से भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समाजसेवी शिवजी सिंह, समाजसेवी संतोष चौबे तथा भाजपा नेता शशि मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और श्रद्धालुओं के साथ भक्ति कार्यक्रम में सहभागिता की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आग लगने के दौरान साहस दिखाने वाले दो लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ अपार्टमेंट के दो निवासी डी. राजू और ज्ञान प्रकाश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों को गत 24 अगस्त की रात नीलकंठ अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट में लगी आग के दौरान साहस और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

बताया गया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दोनों ने तत्काल पहल करते हुए फ्लैट का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। बाद में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने जिला प्रशासन से संपर्क कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजवायी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

साई संध्या भजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, श्रीनिवास राव, पवन कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह और प्रमोद मिश्रा समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर