गुरु रामदास सेवक जत्था तैयारियों में जुटा, डोबो ब्रिज से साकची तक बाइक रैली निकाल पंथ प्रसिद्ध विद्वान भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले की होगी अगुवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को दिवसीय धार्मिक समागम सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहेब के प्रकाश पर्व को लेकर सजाये जाएंगे. गुरु रामदास सेवक जत्था साकची के बैनर तले यह दूसरा समागम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए पूरी टीम सेवा में जुटी हुई है.

इस दो दिवसीय समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी गुरशरण सिंह लुधियाना वाले जमशेदपुर की संगत के दर्शन करेंगे. वहीं गुरवाणी के वचनों के तहत संगत को निहाल करेंगे. जत्था के सक्रिय सदस्य एवं रामदास भट्ठा गुरुद्वारा के सचिव तरनप्रीत सिंह बन्नी ने बताया कि भाई गुरशरण सिंह के अलावा भाई जसपाल सिंह का अनमोल कीर्तन और भाई अमृतपाल सिंह घुम्मण कथा विचारों से संगत को गुरु उपदेशों से जोड़ेंगे.

उन्होंने बताया कि इस बार जत्था के समूह मेंबरों ने विशेष बाइक रैली का आयोजन किया है. इसके तहत 11 अक्टूबर शनिवार दोपहर दो बजे डोबो पुल से साकची गुरुद्वारा तक युवा भाई गुरशरण सिंह को अगुवाई करते हुए लेकर आएंगे. 11 अक्टूबर की शाम और 12 अक्टूबर को सुबह कुल दो दीवान सजाये जायेंगे. 11 अक्टूबर को संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जायेगा.

कीर्तन दीवान कार्यक्रम के समय पर डालें एक नजर

11 अक्टूबर शनिवार

शाम 6 बजे से 6: 30 बजे तक रहिरास साहिब पाठ.

6:30 बजे से 7:15 बजे तक भाई जसपाल सिंह जी जमशेदपुर वाले का कीर्तन.

7:15 बजे से 8 बजे तक भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नण की कथा विचार.

8 बजे से रात 10 बजे तक भाई गुरशरन सिंह जी लुधियाना वाले के उपदेश.

रविवार 12 अक्टूबर

अमृतवेला कीर्तन दरबार सुबह 3:30 बजे से 6 बजे तक भाई गुरशरन सिंह जी लुधियाना वाले के उपदेश.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version