चरणजीत सिंह.
जमशेदपुर जिला पुलिस के लिए ये खबर कभी भी परेशानी का सबब बन सकती है. दरअसल, शहर के मेन इलाके साकची कालीमाटी रोड में रात के अंधेरे में नया ट्रैफिक रुल चलता है. इसे किसने बनाया है, जिला प्रशासन या पुलिस ने यह चर्चा जोरों पर है. गोली चले, आग लगे, पुलिस सतर्क है. यह कहना गलत नहीं है, लेकिन रात के अंधेरे में कोई दुर्घटना हो जाये और जाम लग जाये तो उसकी पूरी जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी, यह भी कहना गलत नहीं होगा.
शहर के बीचों बीच पुलिस की कार्यशैली मंगलवार देर रात उजागर हुई. लोगों की लगातार शिकायत थी की साकची गुरुद्वारा के सामने रात भर फ़ूड जंक्शन और पप्पू होटल खुले रहते हैं, इसकी पड़ताल की गई. रात नौ बजे के करीब अन्य ग्राहकों की तर्ज पर वहां मोटरसाइकिल लगाया गया, और अन्य पड़ताल में टीम निकल गई. आने पर बीच सड़क पर खाना का आनंद लेना, आदि कई मामले इन दोनों होटलों की प्रशासन की धज्जियाँ उड़ाने वाले देखे गए. कहीं कोई मदिरा का उपयोग कर रहा था, तो कहीं कोई बीच सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना.
संजोग वश अगर कोई घटना इन दोनों होटलों को लेकर हो जाये तो गले की फांस सही मायने में जिला प्रशासन के लिए बनेगी. अन्य कई मामले हैं, जो पुलिस को चुनौती देने वाले साबित करते हैं. तथ्य बताते हैं कि ये सब नियम होटल वाले बनाते हैं. पुलिस जनता को सुख सुविधा देने वाला दावा भी ये रात भर संचालित होने वाले होटल पोल खोलते हैं. पीसीआर मस्त है. स्थानीय पुलिस भी मदमस्त है और होटल मालिक जबरदस्त हैं. व्यवस्था चौपट है? इसी तरह स्टेशन भी बदनाम हैं? अभी नई रुपरेखा खासम्हल में भी देखने को मिल रही है?

