फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न रतन टाटा के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में भारत रत्न रतन टाटा जी के अद्वितीय देश प्रेम एवं उद्योग जगत को दी गई प्रेरणा एवं देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
हम उन्हें हमेशा अपने दिल में बसाए रहेंगे। उनके वैश्विक सोच का ही देन है कि टाटा घराना लगातार अपने सफलता को प्राप्त किया है। आज भी उनके सैकड़ो हजारों देन को हम याद करते रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, ऋषि मिश्रा, ज्योति मिश्रा, सन्नी सिंह एवं कांग्रेस जन शामिल हुए।
