फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची स्थित कालीमाटी रोड में जंक्शन एक्सप्रेस रेस्तरां में सुबह 9 बजे आग लग गई. राहगीरों ने चिमनी से धुंआ उठते देख फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. टाटा स्टील की दमकल की एक गाड़ी और झारखंड अग्निशमन की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

दमकल कर्मचारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर बंद है. शटर खोलने के बाद फ्रायर पेन पर आग की लपटे थी और आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया.

दुकान के मालिक ने बताया कि सुबह 2.30 बजे से पावर नहीं था. सुबह 9 बजे के बाद पावर आया उसके बाद अचानक से आग का धुंआ दिखा. मामले की जांच की जा रही है. नुकसान का आकलन अभी तक कुछ कह नहीं सकते हैं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version