फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह निवासी बागबेड़ा के अकष्मिक निधन हो जाने पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया. महामंत्री अशोक सिंह का पार्थिव शरीर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँचा. जहाँ जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागणों ने अशोक सिंह के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा, पुष्पचक्र प्रदान कर सम्मान दिया.

इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेस नेतागणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अशोक सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है. इन्होनें जीवनपर्यन्त कांग्रेस पार्टी का सेवा किया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के महामंत्री के रूप में संगठन का सेवा किये, जिनके कार्यो को कभी भी नही भुलाया जा सकता है.

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सामंता कुमार, राकेश कुमार तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय यादव, संजय सिंह आजाद, ज्योति मिश्र, रमन खाॅ, भरत सिंह, अमर कुमार मिश्र, राजा ओझा, आशीष ठाकुर, अनिल सिंह, , रंजीत झा, रंजीत सिंह, महेंद्र सिंह, पद्मिनी हाॅसदा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version