फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस क्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल चम्पई सोरेन से उनके आवास पर मिला और इस दुःखद क्षण में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह एवं उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

