Jamshedpur : डॉ मनमोहन सिंह को मिले भारत रत्न : सतनाम सिंह गंभीर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि हमने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है। वह एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को एक वित्तीय शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वह एक निर्दोष व्यक्ति थे और उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। उनका कार्यकाल भारत के लिए एक स्वर्णिम काल है। उन्होंने भारत के लोगों खासकर गरीबों के लिए नीतियां बनाईं। हम उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखेंगे।सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की वो हिंदू कॉलेज अमृतसर में पढ़ाई करते समय ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन में काफ़ी सक्रिय थे। सतनाम सिंह गंभीर ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की माँग की !

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें