फतेह लाइव रिपोर्टर.
कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के पद पर पदास्थापित डॉ आर के चौधरी को घाटशिला कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है. इस संबंधी अधिसूचना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा जारी कर दिया गया है. डॉक्टर चौधरी बुधवार को घाटशिला कॉलेज में योगदान करेंगे.
