फतेह लाइव, रिपोर्टर.
क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन जमशेदपुर के द्वारा बिरसानगर गुड़िया मैदान में दो दिवस कार्यक्रम ईस्टर महोत्सव का आरंभ बहुत ही धूम धाम से किया गया. आयोजन में बराक टीम के द्वारा प्रभु यीशु मसीही के गीत गाकर आराधना की गई और भक्तों को लीन किया गया. खड़गपुर से आए पास्टर डेविड सोलोमन द्वारा विशेष आराधना प्रभु यीशु की गीतों को गाकर किया गया.
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए पास्टर को सम्मानित किया गया. साथ ही समाज सेवक सरवन दास का भी सम्मान किया गया. बैंगलोर से आए मुख्य अतिथि डॉ प्रॉफेट फ्रैंकलिन जोश्वा के द्वारा प्रभु यीशु का वचन बताया गया जिसमें प्रभु यीशु के जी उठने के बारे एवं उनके बलिदान की जीवनी शामिल है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजीव बंसरियर, दीपक महतो, नोएल कर्मकार, आशीष समानता, दिमू, रोशन, संजय आदि यूथ का योगदान रहा.
