अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव।
सूचना के आधार पर पोटका के पूर्व जिलापर्षद करुणा मय मंडल बीते कल पंहुचे थे पोटका के अंतिम छोर में स्थित कुलडीहा पंचायत के दीनबंधु कुष्ठ आश्रम। आश्रम वासियों की डेंगू एवं टायफायड में महीने भर से आक्रांत होने का तथा किसी प्रकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं पंहुचने की शिकायत थी। पूर्व पार्षद मंडल घटना स्थल से ही सी.एच.सी. प्रभारी से बात कर त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की आग्रह किया। अंतत: आज प्रभारी के निर्देश पर मेडीकल टीम पंहुची दीनबंधु कुष्ठ आश्रम हुई मरीजों की समुचित जांच। जांच में सभी मरीज डेंगू के नेगेटिव पाई गई। सब को मेडिसिन दे दी गई।
इनकी हुई जांच
आज जिन मरीजों की जांच हुई :– 1 हीरा मोनी सोरेन, 2 शंकर कर्मकार, 3 राजेन भकत, 4 गंगामोनी भकत, 5 दासमा गोप, 6 सुभद्रा पात्र, 7 सुकुरमोनी पात्र, 8 ठाकुरमोनी कर्मकार, 9 सारोती भूमिज, 10 गोसाई सरदार, 11 तिलाई महतो, 12 अंजना महतो, 13 सत्या पात्र, 14 यमुना पात्र, 15 सोमबारी सिंह, 16 आशा शर्मा आदि। वहीं मेडिकल टीम में – डॉ. प्रीति रॉय, डॉ. आनंद, ए.एन.एम.- नामचीन होनोंगा एवं एम.पी.डाव्लु.- देवाशीष भकत एवं दीपंकर भकत आदि उपस्थित थे।