फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या-8 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य निताई चंद्र सासमल एवं वार्ड नंबर-12 के सदस्य सुरेश शर्मा “लिपू” का शनिवार को एम. ई.स्कूल रोड, हरिजन बस्ती, राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के सामने बस्तीवासियों की ओर से नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को पुष्प गुच्छ एवं पुष्प हार देकर बस्ती वासियों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों में कहा कि जिस प्यार और अपनापन से विश्वास जताते हुए आपने अपना बहुमूल्य मत देकर हम लोगों को विजय बनाया है। हम लोग भी आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे और आपके मदद के लिए सहायता के लिए 24 घंटे खड़े रहेंगे। हर वक्त हर समय आपके परिवार के सदस्य बनकर हम लोग सेवा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की वार्ड संख्या 8 एवं 12 के विकास के लिए महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, विकलांगों के लिए जरूरत के समान, नालियों के साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा एवं नालियों की साफ सफाई नियमित दवा का छिड़काव करवाने हेतु विशेष ध्यान रखेंगे।
समाज सेवा की एक मिसाल भाई बनकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम में जगदीश लाल,नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, अमर सिंह, सुन्दर दास,सतीश गोयल, मंगलू प्रजापति, गणेश रविदास, गोपी दास, रानी मुखी, श्याम बिहारी, समेत सभी बस्ती वासी शामिल हुए।

