R.G.S. में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, सहकर्मियों और सेवानिवृत्त साथियों ने साझा कीं स्मृतियां
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के CRM स्थित Roll Grinding Shop (R.G.S.) में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले श्री परशुराम महतो की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, सहकर्मियों एवं R.G.S. के सेवानिवृत्त साथियों ने शामिल होकर उनके समर्पित सेवाकाल को याद किया और उन्हें उज्ज्वल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि परशुराम महतो ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान निष्ठा, अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव तथा सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना ने उन्हें सभी के बीच विशेष स्थान दिलाया।
सहकर्मियों ने कहा कि महतो की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, अनुभव और सहयोगात्मक कार्यशैली लंबे समय तक सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनकी सेवानिवृत्ति विभाग और सहकर्मियों के लिए भावुक क्षण है, वहीं यह उनके जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत भी है।
इस अवसर पर एरिया मैनेजर ओमप्रकाश, कुमार रंजन, R.G.S. के ऑफिस बेयरर्स तथा टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास सहित अरुण कुमार तिवारी, राम जनम चौधरी, मसूद आलम, मुख्तार अली, प्रवीण सिन्हा, जैलाल, कश्मीर सिंह, बीरेन्द्र कुमार, मानक सिंह, शिव प्रसाद जेना, अजितेश, जितेन्द्र शाह, कुमार मुखी, धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण मुखी, संदीप मुखी, कमलदीप, कमलजीत एवं दिव्यांका दास उपस्थित रहे।
वहीं R.G.S. के सेवानिवृत्त साथियों अपुर्व कुमार बक्शी, अरुण कुमार झा, विजय कुमार बारिक, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव एवं स्वपन चक्रलधर सहित अन्य साथियों ने भी समारोह में शामिल होकर परशुराम महतो को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान श्री परशुराम महतो को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित साथियों ने उनके एवं उनके परिवार के स्वस्थ, सुखी, शांतिपूर्ण, समृद्ध एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। सभी ने परशुराम महतो को उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।



































