WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Firing: जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के पास चली गोली, बाइक में धक्का लगने पर बढ़ा विवाद

SHARE:

दो युवकों ने बाइक सवार शुभम ठाकुर और उसके साथी उज्ज्वल ठाकुर पर चलाई गोली, दोनों बाल-बाल बचे

प्रवीण सेठी ।

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चौक बाजार स्थित राहुल लॉज के समीप यश फास्ट फूड के पास बाइक में धक्का लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मिली जानकारी के अनुसार, सफीगंज निवासी उज्ज्वल ठाकुर अपने एक मित्र के साथ यश फास्ट फूड के पास भुजा खा रहा था। इसी दौरान बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलोनी निवासी शुभम ठाकुर बाइक से वहां पहुंचा और उज्ज्वल से बातचीत करने लगा।

इसी बीच बगल से गुजर रहे स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों की बाइक शुभम की बाइक से टकरा गई। बाइक में धक्का लगने को लेकर शुभम और दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर शुभम और उसका साथी उज्ज्वल दोनों युवकों को दौड़ाने लगे।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान दोनों युवकों ने जुगसलाई के गद्दी मोहल्ला के पास शुभम ठाकुर और उज्ज्वल ठाकुर की ओर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि, फायरिंग में दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल शुभम ठाकुर और उज्ज्वल ठाकुर से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि गोली चलाने वाले युवकों की पहचान की जा सके।फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर