अर्पण का संकल्प है मानव सेवा : अमरप्रीत सिंह काले
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार द्वारा आयोजित 11वें महा-रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सेवा और मानवता के इस महायज्ञ में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।
प्रथम बार कई ने किया रक्तदान
शिविर में कुल 1068 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रथम बार रक्तदान करने वाले (फर्स्ट टाइम डोनर) भी शामिल हुए। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया, जिनमें पिता-पुत्र, पति-पत्नी सहित अन्य परिजनों ने भी रक्तदान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्तदाताओं एवं अतिथियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। रक्तदान के साथ प्रकृति संरक्षण का यह संदेश सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूं : अर्जुन मुंडा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने अर्पण परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज में जनसेवा की मिसाल कायम कर रही है।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं रघुवर दास
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अर्पण परिवार के इस सेवा अभियान की प्रशंसा की।
टीम अर्पण पर शहर को गर्व है : विद्युत वरण महतो
मुख्य उद्घाटनकर्ता एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अर्पण परिवार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। संस्था का यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश दे रहा है तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है।
यह रक्तदान शिविर एक मिसाल है : मंगल कालिंदी
जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अर्पण परिवार का यह आयोजन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
मुझे इस शिविर में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई, यह अतुलनीय है : डीबी सुन्दरम्म
इस मौके पर टाटा स्टील लिमिटेड मेसर्स उपाध्यक्ष (कारपोरेट सेवाएं) डी. बी. सुंदररमन ने कहा कि मुझे इस शिविर में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई- यह अतुलनीय है और इसकी जितनी भी सराहना की जय वह कम है ।
काले ने जताया आभार
अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पण परिवार का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग और समाज के विश्वास से ही संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
शिविर में ये गणमान्य हुए शामिल
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व इचागढ़ विधायक अरविंद सिंह, पूर्व बाहरागोडा विधायक कुणाल सारंगी, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा, उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल, खबर मंत्र के सत्येंद्र कुमार, पूर्व सांसद सुमन महतो, कांग्रेस नेता अजय सिंह, कांग्रेस नेता रविंद्र झा, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, मीरा मुंडा, सीपीसी प्रधान भगवान सिंह, अमिताभ चटर्जी, कमल किशोर, भाजपा नेता नीरज सिंह, राजेश शुक्ल, भाजपा नेता महेंद्र यादव, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, योगेश मल्होत्रा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह, रविंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल मोदी, उदय सिंहदेव, झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, लालटू महतो, सन्नी सिंह, पवन गुप्ता, अभय सिंह उज्जैन, विकास सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, उप-महापौर राहुल सिंह कश्यप, उप-महापौर अंकुर सिंह, पूर्व उप-महापौर बॉबी सिंह, समाजसेवी संजय पलसानिया, वाईपी सिंह, अचिंताम दास गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती, कविता परमार, करण सिंह, परितोष सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, महासचिव जितेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, सतनाम सिंह गंभीर, गणेश सोलंकी, जेएमएम नेता पवन सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, दिनेश मंडल, कमलजीत कौर, इंटर्न नेता शैलेश पांडे, धर्मेंद्र सोनकर, बृजेश सिंह, शंकर रेड्डी, अशोक चौधरी, पोरेश मुखी, गणेश राव, अरुण सिंह सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे एवं पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि “रक्तदान महादान” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है।
सफलता में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पण के अध्यक्ष जूगुन पांडे, पप्पू राव, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, सूरज बाग, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, कौशिक प्रसाद, मनीष सिंह एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

