फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने लौहनगरी सहित राज्य के तमाम सिख समुदाय से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर पंजाबी मूवी मस्ताने को जरूर देखें. उन्होंने बताया की इस फ़िल्म में सिखों के इतिहास की झलकियां दिखाई गई हैं, जो काबीले तारीफ़ है. हरविंदर ने ख़ासकर के नौजवानों को अपील की है की वो इस मूवी को ज़रूर देखें. प्रचारक हरविंदर ने गत दिनों पहले दूरभाष में फ़िल्म के अदाकार गुरप्रीत घुग्घी को इस फ़िल्म के लिए बधाई दी थी. घुगी ने एक वीडियो में जमशेदपुर की संगत को भी अपील की थी कि वह इस फ़िल्म को ज़रूर देखे, जिसका नतीजा यह रहा की कल और आज फ़िल्म हाउस फूल जा रही है.

प्रचारक हरविंदर सिंह ने बताया की वो बहुत जल्द जमशेदपुर के युवाओं के साथ मिलकर पंजाब जायेंगे एवं फ़िल्म अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्घी और तरसेम जसअड़ को सन्मानित करेंगे और अपील की जाएगी कि इस तरह ही फ़िल्में और बनाई जायें, ताकि युवा सही राह में चल सके. कल फ़िल्म देखने शहर के कई युवा पहुंचे, जिसमें सरदार सुरजीत सिंह, रोहित दीप सिंह, मानगो नौजवान सभा के प्रधान जगदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, प्रीत सिंह , प्रमाजीत सिंह, जसप्रीत सिंह , मनिंदर सिंह, रवींद्र सिंह, अमनदीप सिंह, साहेब पाल सिंह, हरविंदर सिंह बंटी आदि शामिल थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version