फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तख्त हजूर साहिब विधेयक के मसौदे को स्थगित करने पर कहा की यह एक आश्वस्त करने वाला कदम है जो सिख समुदाय की चिंताओं और धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की वे माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी को उनकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले को सभी हितधारकों वाली एक समिति के माध्यम से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। उनके समावेशी दृष्टिकोण ने हमारे विश्वास को मजबूत किया है और हमारे धार्मिक संस्थानों की पवित्रता को बनाए रखा है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version