फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोनी बाबा मंदिर के पास स्थित एक अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लैट की बालकनी में रखा एसी का आउटर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद देखते ही देखते फ्लैट में आग लग गई, जिससे पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
घटना के वक्त फ्लैट में मौजूद लोग घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नीचे की ओर भागे। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और सोनारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है।

