WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फ्लॉप कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नहीं भाजपा प्रवक्ता की तरह नफरती भाषण : बबलू झा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने आज जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ बोलने में प्रधानमंत्री को महारथ हासिल है. रांची से ऑनलाइन ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय भी उनके चेहरे में शिकंज के साथ साथ तनिक भी मुस्कान नहीं थी। उन्हें याद दिला दूं कि 2 घंटे की सफर में वह और उनके समर्थक अपना पीठ थप-थपा रहे थे, जबकि राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल ही सड़क को नाप दिया था, जो की ऐतिहासिक है।

यह भी पढ़े : Giridih : झारखण्ड में प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी एनडीए की सरकार, रालोजपा गठबंधन का अभिन्न हिस्सा : राजकुमार राज 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर की जनता सोच रही थी कि प्रधानमंत्री कुछ रोजगार पर बोलेंगे महंगाई पर बोलेंगे, पर उन्होंने आते ही नफरत भाषण, घुसपैठीयों और कांग्रेस पर निशाना निरंतर साधते रहे। ना युवाओं ना मध्यम वर्ग परिवार और ना ही महिला सुरक्षा पर कुछ बोले।
बबलू झा ने कहा इंद्र भी कुपित हैं इनके पापों को देख कर। उन्होंने सारे “परिवर्तन” महाराष्ट्र और हरियाणा की ओर मोड़ दिया है।

आज आप जमशेदपुर की पावन धरती पर पधारे और झूठ की नई इबारत गढ़ने का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन आप कामयाब न हो सके। बबलू झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जमशेदपुर झारखंड आज ख़ुद को मणिपुर के जैसे ही ठगा महसूस कर रहे हैं। झारखंड का बकाया ₹1 लाख 36 हजार करोड़ वापस दिलवाना हो या सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग मानना पर कब तक चुप रहेंगे? अधिकार हम मांगते रहेंगे।

झारखंड भाजपा के दल-बदलु नेताओं की फ़ौज ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी से झारखंड से झूठ पर झूठ बुलवा दिया। जमशेदपुर सहित कोल्हान एवं झारखंड की जनता भाजपा के 17 सालों का लंबा इतिहास और जूमलों को भली-भाँति जानती है।आदिवासी समाज भाजपा के हर झूठ को अच्छे से समझती है, 2019 की तरह ही इस बार भी भाजपा कोल्हान में अपना खाता नहीं खोल पायेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर