फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में शनिवार को साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर में जबलपुर में हुए माँ बेटे और अन्य मृतकों के लिए शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व छात्र सह अधिवक्ता शामिल थे. उन्होंने इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया.

कहा कि यह हादसा ही नहीं एक बलिदान है, माँ ने सीने में लगाकर अपनी जान की परवाह न करते हुए भी बच्चे को बचाने का प्रयास किया. इस दर्दनाक दृश्य को देखकर हर माँ को सलाम करने की जरूरत है जो अपने बच्चों को रक्षा करती है. भगवान अपने चरणों में उन्हें शरण दे. श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता नंदकिशोर, सुदीप चौधरी, अमर तिवारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर निरंजन प्रसाद, अशोक कुमार एवं अन्य साथी तथा शहर के कई लोग भी शामिल हुए.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version